अगर लालू जी BJP से हाथ मिला लेते तो वो आज हिंदुस्तान के राजा हरीशचंद्र होते।तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री ‘मनोनीत’ होने पर शुभकामनाएँ। आशा करता हूँ कि कुर्सी की महत्वाकांक्षा की बजाय वो बिहार की जनाकांक्षा एवं NDA के 19 लाख नौकरी-रोजगार और पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई जैसे सकारात्मक मुद्दों को सरकार की प्राथमिकता बनायेंगे।
आप सभी को #दीपावली के पावन पर्व की असंख्य शुभकामनाएँ। हम अशिक्षा, गरीबी, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, अफसरशाही के साथ साथ दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाई और सुनवाई में व्याप्त घनघोर अंधेरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जय हिंद, जय बिहार
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। 🙏🙏
धन्यवाद बिहार।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि हर बिहारवासी की उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। सभी समर्थकों से आग्रह है जश्न मनाने की बजाय काम पर लग जाएं। गरीब-गुरबा को गले लगाए व ईमानदारी से उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें। आइये हम सब मिलकर बिहार को और अधिक बेहतर बनाएं।
ऑपरेशन के बाद मेरी प्यारी बहन का आत्मविश्वास अलौकिक,अपूर्व और अद्भुत है।
मेरी प्यारी बहन रोहिणी आचार्य ने अटूट प्रेम, असीम त्याग, अदम्य साहस, अद्वितीय समर्पण और रिसते रिश्तों के वर्तमान दौर में अकल्पनीय पारिवारिक मूल्यों की जो अनूठी मिसाल कायम की है वह अवर्णनीय और अविस्मरणीय है।
मृत महिला अरबिना ख़ातून के पति दो साल पहले उन्हें छोड़ के जा चुके है। तत्काल दोनों बच्चों के लिए हम 5 लाख की आर्थिक मदद कर रहे है ताकि वयस्क होने तक उनके नाम FD रहे। उनकी पढ़ाई का ज़िम्मा और साथ ही देखभाल करने वाले नज़दीकी पारिवारिक सदस्य को गृह ज़िला कटिहार में ही नौकरी देंगे।
छोटे बच्चे को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है वह हमेशा के लिए मौत की गहरी नींद सो चुकी माँ का कफ़न है। 4 दिन ट्रेन में भूखे-प्यासे रहने के कारण इस माँ की मौत हो गयी। ट्रेनों में हुई इन मौतों का ज़िम्मेवार कौन? विपक्ष से कड़े सवाल पूछे जाने चाहिए कि नहीं??
पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।
बिहार में 4 लाख 50 हज़ार रिक्तियाँ पहले से ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है।
हमारे और आदरणीय नीतीश जी के साथ आने के बाद विगत वर्षों में प्रथम बार हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद को छोड़ नौकरी,रोजगार और बेरोजगारी पर सकारात्मक विमर्श हो रहा है। यह हमारी उपलब्धि नहीं है तो क्या है?
मुझे खुशी है कि हमारी पहल पर नौकरी के मसले पर सोई हुई पत्रकारिता भी जाग रही है।
भाजपा नीत नीतीश सरकार ने वादानुसार अगर एक महीने के अंदर 19 लाख नौकरी नहीं दी तो खेत-खलिहानों से लेकर सड़कों पर विशाल जन आन्दोलन होगा।
1 करोड़ 56 लाख मतदाताओं ने कमाई,दवाई, पढ़ाई,सिंचाई जैसे हमारे मुद्दों पर भरोसा किया है।हम उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे।कड़ा संघर्ष जारी रहेगा
अभिभावक आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान:-
10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी।
जज़्बा है बिहारी
जुनून है बिहार
उत्तम बिहार का सपना
करना है साकार
युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में बंपर बहाली।
बिहार पुलिस के सुदृढ़ीकरण एवं जनसंख्या के अनुपात में आवश्यकता आधारित नियुक्ति करने हेतु 75,543 पदों पर पुलिसकर्मियों की सीधी भर्ती होगी।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है। वो सघन चिकित्सीय निगरानी में है और उनकी हालत में उत्तरोत्तर सुधार है।
सभी शुभचिंतकों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और देशवासियों से आग्रह है किसी भी भ्रामक खबर से चिंतित ना हो। धन्यवाद 🙏
राजद के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से अपील है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी को सघन चिकित्सीय देखभाल की ज़रूरत है अतः किसी भी स्थिति में AIIMS में भीड़ ना लगाए। अभी किसी से मिलने की अनुमति नहीं है। कृपया आप जहां हैं वहीं से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।
मैंने सौगंध ली है कि बिहार के हित में सदा कार्य करता रहूँगा। हर बिहारवासी को जब तक उनका हर अधिकार नहीं दिला देता, चैन से बैठने वाला नहीं हूँ।
इस सौगंध को पूरा करने के क्रम में आज नामांकन करने जा रहा हूँ। परिवर्तन के इस शंखनाद में आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद का आकांक्षी हूँ।
धन्यवाद बिहार!
आपने प्रथम चरण में नया बिहार बनाने के लिए जिस प्रकार का अपार स्नेह और समर्थन दिया है उसके लिए आप सबों को कोटि कोटि प्रणाम।
नए बिहार में युवाओं के सपनों को साकार किया जाएगा।
बिहार में सद्भाव बिगाड़ने की संघी कोशिश पर बिहार सरकार की पैनी नज़र है। जिन राज्यों में BJP कमजोर है वहाँ बौखलाई हुई है।
एक-एक उपद्रवी को चिन्हित कर कठोरतम कारवाई की जा रही है। भाईचारे को तोड़ने के किसी भी भाजपाई 'प्रयोग' का हमने हमेशा माकूल जवाब दिया है और देते रहेंगे।जय हिन्द
This sea of people is standing for change, development, employment and jobs in Bihar. The incompetent NDA govt of 15 years have ruined Bihar.
Humbled and grateful to receive rousing reception across the Bihar.
Such an electrifying crowd in Goh assembly, Aurangabad.
आदरणीय नीतीश जी अपनी किसी एक उपलब्धि पर हमसे खुली बहस करे।
लोकतंत्र की जननी बिहार से Chief Ministerial डिबेट की परंपरा शुरू होनी चाहिए। जनता को डिबेट सुन ऐसा CM चुनना चाहिए जो ऊर्जावान, वैज्ञानिक व तार्किक सोच, नई नीति और नई दिशा के साथ नया बिहार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो।
सीधी और खुली चुनौती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संपूर्ण बिहार में किसी एक ऐसे थाने और प्रखंड कार्यालय का नाम बतायें जहां बिना चढ़ावे यानि बिना रिश्वत के कोई कार्य होता है?
अगर मेरी बात गलत और इसमें कोई संदेह है तो अपने भाषण में ज़रा एक बार पब्लिक से पूछ लीजिएगा। जवाब मिल जाएगा।
आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी। यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है। लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता।
आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे।
उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
आप सभी को शब-ए-बारात की पुरखुलुस मुबारकबाद!!मेरी गुज़ारिश है की कोविड गाइड्लाइन का ख़्याल रखते हुए घर में इबादत करें और इंसानियत के तहफ़्फ़ुज के लिए अल्लाह से दुआ माँगें! परवरदिगार हम सभी के गुनाहों को माफ़ करें और मुल्क़ में अमन-चैन, भाईचारा, मुहब्बत क़ायम करें, यही मेरी दुआ है।
एक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को हटवाया नहीं कि दूसरे ऐसे व्यक्ति को शिक्षामंत्री बना दिया जिनपर सपरिवार करोड़ों के ग़बन की CBI जाँच चल रही है। नीतीश जी की ऐसी क्या मजबूरी जो शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय ऐसे कारनामे वाले को मंत्री बनाया जो किसी सदन का सदस्य नहीं है? क्या राज है जी?
प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ।
बच्ची के दादा श्री
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।
आशा है प्रधानमंत्री जी आज बिहारवासियों को बतायेंगे कि शिक्षा,स्वास्थ्य,नौकरी,रोजगार, कृषि,उद्योग जैसे क्षेत्रों में बिहार 15 वर्षों से JDU-BJP सरकार के बावजूद भी राष्ट्रीय औसत के सबसे निम्नतम स्तर पर क्यों है?40 में से 39 MP देने वाले बिहार को NDA ने बेरोजगारी के सिवाय क्या दिया?
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए बिहार के वीर सपूत मधेपुरा के लाल कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवानों को शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
जय हिंद, जय भारत
बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है।
सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, क़ायम करने एवं व्यवस्था परिर्वतन और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे।
Cast your vote & Be a companion of change.
आज प्रथम चरण के मतदान के दिन बिहारवासियों के बेहतर भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी, विकास और नए दौर में नए बिहार के निर्माण के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे और महागठबंधन के साथ बदलाव के सहभागी बने।
जय हिंद। जय बिहार।
मुझे सर्वाधिक ख़ुशी है कि बेरोजगारी एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। मैं शुरू से कहता आया हूँ “मोदी नहीं मुद्दे” पर आइए।
बिहार में श्री नीतीश कुमार की ग़लत नीतियों के कारण 7 करोड़ युवा बेरोजगार है।
#बिहार_बेरोजगारी_दिवस
युवाओं के लिए खुशखबरी!
#बिहार में नौकरियां ही नौकरियां!
महागठबंधन की बिहार सरकार ने आज कैबिनेट में 1,78000 से अधिक शिक्षकों की बहाली पर मुहर लगा दी है। शीघ्र ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कैबिनेट में कुछ दिन पूर्व ही बिहार पुलिस में 75,543 पदों पर नियुक्ति की स्वीकृति…
गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे है उनके स्वागत में अनुकंपाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गाँधी मैदान में गाँधी मूर्ति को क़ैद कर लिया ताकि गाँधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गाँधी जी के समक्ष संकल्प ना ले सके।
नीतीश जी,वहाँ पहुँच रहा हूँ। रोक सको तो रोक लीजिए
देश में पटना को गंदगी में नंबर-1 स्थान मिलने पर 15 वर्षों के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कोटि-कोटि बधाई।
चलिए 15 वर्षों में कहीं तो नंबर-1 स्थान प्राप्त किया।
आसिफ़ एक प्रतीक है ऐसे लोगों के जो भाजपाइयों द्वारा फैलाए जा रहे घृणित मानसिकता और ज़हरीली विचारधारा का जो इंसान को इंसानियत से नहीं, उसके नाम, मज़हब या बकौल PM, कपड़ों से पहचानना और अमानवीय व्यवहार करना सिखाता है, के शिकार हुए।
सभी सच्चे धर्म और इंसानों की ओर से #SorryAsif !!
कुमार भाई, नेहा बहन की माता जी को सदर अस्पताल में हमारे विधायक सुधाकर सिंह जी ने ही भर्ती कराया था। अब इनकी इच्छानुसार उन्हें नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार में शिफ़्ट करा रहे है। जरूरी दवा के लिए विधायक जी अपनी गाड़ी वाराणसी भेज चुके है। हमारी टीम लगातार नेहा बहन के संपर्क में है।
आदरणीय @NitishKumar जी।एक प्रतिभाशाली बेटी आपकी ओर देख रही है।मदद करिए प्रिय @yadavtejashwi आप सत्ता में नहीं हैं किंतु प्रभावी तो हैं, आप का हाथ बढ़े नेहा की आँखों में आँसू उसकी जिजीविषा की हार हैं आप दोनों पर न हो तो बता दीजिए, बिहार बेटियों का दुख हरना जानता है twitter.com/nehafolksinger…
बोधगया में उमड़ा जनसैलाब।
बिहार इस बार अच्छी शिक्षा, उत्कृष्ट स्वास्थ्य, प्रभावशाली विधि व्यवस्था, चहुँमुखी विकास, महिला सशक्तिकरण, नौकरी और रोजगार के लिए मतदान करेगा।
हार देख कुछ लोग अब मुद्दों को भटकाने का असफल प्रयास करेंगे लेकिन युवाओं-महिलाओं को नौकरी और सुरक्षा चाहिए।
मेरे जन्मदाता,प्रेरणा स्त्रोत,शक्तिपुंज,आदर्श व हम सबों के स्वाभिमान,ग़ुरूर,मार्गदर्शक आस विश्वास तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ,बधाई एवं प्रेम प्रेषित करने वाले सभी सहयोगियों व अभिभावकों को सह्रदय धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
चीन ने हमारी सीमा में दो गाँव बसा लिए लेकिन बुलडोज़र तो दूर इनकी हिम्मत नहीं उसके बारे में दो शब्द भी बोल सकें।
बुलडोजर सिर्फ जाति धर्म देख कर ही चलायेंगे या राष्ट्र की एकता,अखंडता व संविधान की भी चिंता करेंगे?
अगर अवैध निर्माण है तो इतने वर्षों तक शासन/प्रशासन क्या कर रहा था?
सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन है कि जब आप हमसे मिलने/शुभकामनाएं देने आएं तो फूलों के गुलदस्ते के बजाय कोई किताब या कलम ही अपने स्नेह के प्रतीक के रूप में दे। ये किताबें हमारे राजद पुस्तकालय की धरोहर होंगी।
धन्यवाद सहित।
किसका अपराध ज़्यादा ख़तरनाक है-
जिसने ये अमानवीय कर्म किया?
या
जिसने चुनावी फ़ायदे के लिए इसे छुपाया ताकि इस कुशासन पर अपने झूठे 'सुशासन' की नींव रख सके?
ऐ आखं वालो इबरत हासिल करो
कोई जालिम कोई जाबिर हमेशा न रहा है न रहेगा। एक दिन उसको जरूर अपने आमाल का हिसाब देने अपने रब के रूबरू हाजिर होना है।
#IStandWithZubair
अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व क़ानून व्यवस्था और विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। जय हिंद, जय बिहार।
आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहे वो मेरे लिए आशीर्वचन है। नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके है इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोले। मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूँ।
इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा।
महागठबंधन की सभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब लोगों के लिए भीड़ हो सकती है लेकिन मेरे लिए यह करोड़ों बिहारवासियों की आकांक्षाएँ, सपने और उम्मीदें है जिन्हें पूरा करना है।
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के युवा राजद प्रत्याशी श्री विनय कुमार के पक्ष में जुटा जनसमर्थन
तेरी तानाशाही और तेरे अत्याचार का हिसाब करेगा
आंदोलन में बहा लहू का एक एक कतरा इंसाफ़ करेगा
युवाओं की जवानी बर्बाद करने वाले, वक्त तेरा भी गणित ठीक करेगा
बेरोजगारों पर लाठियाँ चलाने वाले निर्दयी, समय युवाओं का भी आएगा
The following media includes potentially sensitive content. Change settings
नीली शर्ट पहना शख़्स पटना का DM है जो माननीय विधायक को धक्का दे रहा है। दो माननीय विधायकों को घसीटा जा रहा है और प्रशासन का अधिकारी जूते से विधायक को लात मार रहा है।
लोहिया जयंती पर नीतीश कुमार यह कुकर्म करवा रहे है। सड़क और सदन कहीं कोई सुरक्षित नहीं। #नीतीशकुमार_शर्म_करो
लाउडस्पीकर को मुद्दा बनाने वालों से पूछता हूँ कि Loud Speaker की खोज 1925 में हुई तथा भारत के मंदिरो/मस्जिदों में इसका उपयोग 70 के दशक के आसपास शुरू हुआ।
जब लाउडस्पीकर नहीं था तो भगवान और ख़ुदा नहीं थे क्या? बिना लाउडस्पीकर प्रार्थना, जागृति, भजन,भक्ति व साधना नहीं होती थी क्या?
जैसे इस जनसैलाब को कैमरे में क़ैद करने के लिए इसे 360 डिग्री घुमाना पड़ रहा है वैसे ही युवा वर्ग जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने मुद्दों को जनआंदोलन बना यह चुनाव लड़ रहा है।
आज त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनउभार
भीम आर्मी के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आजाद पर अपराधियों द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण हमला उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का परिचायक है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ji and the dedicated DMK & alliance workers for this resounding victory. TN people are desperately waiting for progressive pro-people policies under your able leadership.
युवा नेता, भाई @yadavtejashwi जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं परमात्मा से आपके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की भी कामना करता हूँ।
@RJDforIndia
बिहार में NRC/NPR लागू नहीं करने की हमारी माँग पर आज विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कराया गया।
NRC/NPR पर एक इंच भी नहीं हिलने वाली BJP को आज हमने 1000 किलोमीटर हिला दिया।BJP वाले माथा पकड़े टुकुर-टुकुर देखते रह गए। संविधान मानने वाले हम लोग CAA भी लागू नहीं होने देंगे
नेकियों, बरकतों और रहमतों का महीना माह-ए- रमजान सबको मुबारक हो। हम सबका जीवन ख़ुशियों और रहमतों से भरा हो।
देश में अमन शांति, आपसी प्रेम, मेलजोल और विश्वास का रिश्ता मजबूत हो। प्यारे मुल्क भारत एवं हमारे सूबे बिहार की प्रगति एवं समृद्धि के लिए दुआ करता हूँ।#RamadanMubarak
राजद फिलिस्तीनी नागरिकों और मासूम बच्चों पर इजराइल द्वारा अकारण हमले की कड़ी निंदा करता है।राष्ट्रपिता गाँधी की सोच के अनुरूप फिलिस्तीन की स्वतंत्र पहचान व उनके नागरिको के अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए।हिंसा नहीं वार्ता ही निदान है।संयुक्त राष्ट्र संघ को यह स्पष्ट संदेश देना चाहिए।
BJP की नीतीश सरकार ने BPSC अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र गृह ज़िला से 400 KM दूर निर्धारित किए है। ट्रेन की कोई सुविधा नहीं क्योंकि कोरोना का बहाना है। सर्दी में परीक्षार्थी जान हथेली पर रख खुले में मालगाड़ी में यात्रा कर रहे है लेकिन निर्दयी सरकार किसी का कुछ सुन ही नहीं रही है।
मा. मुख्यमंत्री जी,
जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी,संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिन्द
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 2014 में मोतिहारी की चुनावी सभा में कहा था कि वो मोतिहारी की बंद चीनी मिल को शुरू करवा अगली बार मोतिहारी आगमन पर उसमें बनी चीनी की ही चाय पियेंगे।
प्रधानमंत्री जी आज 6 वर्ष बाद मोतिहारी आए लेकिन उस बंद चीनी मिल एवं चाय के बारे में कुछ नहीं बोले?
राष्ट्रीय जनता दल शुरुआती तौर पर बिहार सरकार को अपनी तरफ़ से 50 ट्रेन देने को तैयार है।
हम मज़दूरों की तरफ़ से इन 50 रेलगाड़ियों का किराया असमर्थ बिहार सरकार को देंगे। सरकार आगामी 5 दिनों में ट्रेनों का बंदोबस्त करें, पार्टी इसका किराया तुरंत सरकार के खाते में ट्रांसफ़र करेगी।
समाजवादी पुरोधा अभिभावक तुल्य श्री #मुलायम_सिंह_यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहें और जन जन के जीवन पर अपनी समावेशी राजनीति, अनुभव और मार्गदर्शन से सकारात्मक प्रभाव डालते रहें।
कम समय में जाति आधारित सर्वे के आँकड़े एकत्रित एवं उन्हें प्रकाशित कर बिहार आज फिर एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना।
दशकों के संघर्ष ने एक मील का पत्थर हासिल किया। इस सर्वेक्षण ने ना सिर्फ वर्षों से लंबित जातिगत आंकड़े प्रदान किये हैं बल्कि उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति का भी ठोस…
महागठबंधन के साथियों संग आज तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम बताए पुलिस को जनरल डायर बन निर्दोषों पर क्रूरतापूर्वक गोली चलाने की अनुमति किसने दी? 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित।
आदरणीय रघुवंश बाबू! अभी चंद दिन पहले तो AIIMS में आपसे बात हुई थी। मेरे द्वारा जल्द स्वस्थ होने की बात कहने पर आपने कहा था जल्द बाहर आकर साथ में कड़ा संघर्ष करेंगे। पिता जी के जेल जाने के बाद आप चंद लोग ही तो ऊर्जा और प्रेरणा देते रहे है।अचानक चले गए आप और मुझे लगभग अकेला कर गए।
भाई-बहन के अटूट प्रेम और अखंड विश्वास के पवित्र पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
आइए इस पावन पर्व पर हम सभी बहनों, बेटियों और माता तुल्य महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें। #Rakhabandhan
माननीय मुख्यमंत्री जी, विपक्ष सरकार को 2000 बस दे रहा है। बसें ले लीजिए और हमारे ग़रीब बिहारी भाइयों को ले आइए। भले इसका श्रेय भी आप ले लीजिए। हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन कृपया कर के तत्काल प्रभाव से कुछ किजीए। कितना सोचेंगे। ये सोचने का समय नहीं कर्तव्य करने का समय है।
बिहार बंद
बिहार विधानसभा में CM द्वारा लोकतंत्र का चीरहरण,विधायकों की पिटाई,बेरोजगारी, महँगाई,किसान बिल के विरुद्ध कल, 26 मार्च को पूरे महागठबंधन ने बिहार बन्द का आह्वान किया है।
सभी बिहारवासी इस बन्द में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस अहंकारी सरकार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करें।
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को उनके 70वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।