Conversation

ऐसी ख़बर चल रही है कि, आख़िरकार मणिपुर पर गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी से बात की है। पिछले 55 दिनों से मोदी जी ने मणिपुर पर एक शब्द नहीं कहा। पूरा देश उनकी "मणिपुर की बात" सुनने का इंतज़ार कर रहा है। ▫️ अगर मोदी जी सही में मणिपुर के बारे में कुछ भी सोचते हैं तो सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री को बर्ख़ास्त कीजिये। ▫️ उग्रवादी संगठनों व असामाजिक तत्वों से चुराए हुए हथियार ज़ब्त करें। ▫️ सभी पक्षों से बातचीत शुरू करें और साझा राजनैतिक रास्ता निकाला जाएं। ▫️ सुरक्षा बलों की मदद से ब्लॉकेड ख़त्म करे। राष्ट्रीय राजमार्गों को खोलकर और सुरक्षित रखकर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करे। ▫️ प्रभावित लोगों के लिए राहत, पुनर्वास और आजीविका का पैकेज बिना देरी किए तैयार किया जाना चाहिए। घोषित राहत पैकेज अपर्याप्त है। भाजपा और मोदी सरकार का कोई भी प्रोपेगेंडा, मणिपुर हिंसा में उनकी घोर विफलताओं पर पर्दा नहीं डाल सकता।
10