मेरा हिमालय =============== स्कन्द पुराण में हिमालय को पांच भौगोलिक क्षेत्रों में विभक्त किया गया है- खण्डा: पन्च हिमालयस्य कथिता: नेपालकूर्मांचलौ। केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिम:।।
-
Show this thread
-
अर्थात हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कुर्मांचल (कुमाऊं), केदारखण्ड (गढ़वाल), जालन्धर(हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पांच खण्ड हैं। पौराणिक ग्रन्थों में कूर्मांचल क्षेत्र 'मानसखण्ड' के नाम से प्रसिद्ध था। पौराणिक ग्रन्थों में उत्तरी हिमालय में सिद्ध गन्धर्व, यक्ष,
1 reply 1 retweet 7 likesShow this thread -
किन्नर जातियों की सृष्टि और इस सृष्टि का राजा कुबेर को बताया गया है। कुबेर की राजधानी अलकापुरी(बद्रीनाथ से ऊपर) बतायी जाती है। पुराणों के अनुसार राजा कुबेर के राज्य में आश्रम में ऋषि- मुनि तप व साधना करते थे। इतिहासकारों के अनुसार हुण, शक, नाग, खस आदि जातियां भी हिमालय
1 reply 2 retweets 15 likesShow this thread
क्षेत्र में निवास करती थी। पौराणिक ग्रन्थों में 'केदारखण्ड' व 'मानसखण्ड' के नाम से इस क्षेत्र का व्यापक उल्लेख है। इस क्षेत्र को देवभूमि व तपोभूमि माना गया है।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.