मेरा हिमालय 'हिमालय' में हमारा जन्म होना ही हमारा सौभाग्य है। इसी हिमालय से विश्व धरोहर 'गंगा' का जन्म हुआ है। 'भारत' की आध्यात्मिक संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से हिमालय ने अपनी 'अखंडता, शौर्यता एवं विराटता' प्राप्त की है। 1/3
-
Show this thread
-
हिमालय आस्था, रहस्य, सौंदर्य और भारतीय संस्कृति के जीवन दर्शन का केंद्र है। यही कारण है कि अनादि काल से ही देवी- देवताओं, ऋषि-मुनियों, तपस्वियों का यही क्रम आधुनिक युग में शोधार्थियों, रचनाकर्मियों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों तथा पर्यटकों तक हिमालय में निरन्तर बना हुआ है । 2/3
1 reply 2 retweets 20 likesShow this thread
हिमालय में 'आस्था, सौंदर्य, कला, संस्कृति व प्रकृति' का समागम है। हिमालय में 'शिव' हैं। हिमालय में 'नन्दा' हैं। हिमालय में 'सौंदर्य' है। हिमालय में 'संजीवनी' है। मेरे हिमालय में 'गंगा' है। तभी तो हम सभी गौरव के साथ रोमांचित होते हैं कि हम सभी 'हिमालय परिवार' के सदस्य हैं। 3/3
8:57 PM - 9 Jan 2018
0 replies
2 retweets
23 likes
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.