मेरा हिमालय ============= उत्तराखण्ड और हिमालय के क्षेत्र मे बागवानी, वानिकी और संजीवनी, जड़ी-बूटियों की असीम संभावनायें हैं। लेकिन संसाधनों के अभाव में और उचित, उन्नत तौर -तरीकों के अभाव में प्रोद्योगिकी की कमी के कारण अपेक्षित इस बागवानी
-
Show this thread
-
और जड़ी-बूटी के उत्पादन को अभी तक कोई प्रोत्साहन नहीं मिल सका है। यदि युरोपीय और अमेरिका के अनुसार तुलना की जाए तो हमारा प्रति हेक्टेयर उत्पादन बहुत कम है। इसलिए मैं विशेषकर अनुरोध करना चाहूँगा कि जो हिमालय क्षेत्र की तमाम बेल्ट है, जिसमें आर्गेनिक खेती और सब्जी,
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
फलों का उत्पादन असीमित सीमा तक हो सकता है। इसको एक विशेष योजना के तहत बढ़ावा दिया जाए ताकि यहां की बेरोजगारी दूर हो सके। मैं यह कहना चाहता हूं कि उन्नत किस्म के फलों के वितरण, उत्पादन क्षेत्र का विस्तार, नर्सरी की स्थापना, विभिन्न पहलुओं पर कृषकों के प्रशिक्षण
1 reply 0 retweets 4 likesShow this thread -
और विपणन देने के हेतु सहायता, संगठित बाजार हेतु उपयुक्त प्रणाली का विकास और निर्यात की क्षमता का विकास और अनुसंधान विभाग विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ भण्डारण और प्रसंस्करण की नई प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना बहुत जरूरी है।
1 reply 1 retweet 12 likesShow this thread
इससे पूरे राष्ट्र के साथ पलायन जैसी समस्या का भी समाधान होगा।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.