मेरा हिमालय =============== विगत काफी समय से "मेरा हिमालय" के माध्यम से हम सभी एक दूसरे से निरंतर जुड़ते रहे हैं। 'हिमालय' में हमारा जन्म होना ही हमारा सौभाग्य है। इसी 'हिमालय' से विश्व धरोहर 'गंगा' का जन्म हुआ। 1/4
-
Show this thread
-
भारत की आध्यात्मिक संस्कृति और प्राकृतिक विरासत से हिमालय ने अपनी अखंडता, शौर्यता एवं विराटता प्राप्त की। हिमालय आस्था, रहस्य -रोमांच, सौंदर्य और भारतीय संस्कृति के जीवन दर्शन का केंद्र है। 2/4
1 reply 2 retweets 5 likesShow this thread -
यही कारण है कि अनादि काल से ही देवी-देवताओं, ऋषि-मुनियों, तपस्वियों का यही क्रम आधुनिक युग में शोधार्थियों, रचनाकर्मियों के साथ-साथ तीर्थयात्रियों तथा पर्यटकों तक 'हिमालय' में निरंतर बना हुआ है। 'हिमालय' में आस्था, दर्शन, सौंदर्य, कला, संस्कृति व प्रकृति का समागम है। 3/4
1 reply 3 retweets 22 likesShow this thread
हिमालय में 'शिव' है। हिमालय में 'नन्दा' है। हिमालय में 'सौंदर्य' है। हिमालय में 'संजीवनी' है। मेरे हिमालय में 'गंगा' है। तभी तो हम सभी गौरव के साथ रोमांचित होते हैं कि हम सभी "हिमालय परिवार" के सदस्य हैं। 4/4
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.