मेरा हिमालय =============== स्कन्द पुराण में हिमालय को पांच भौगोलिक क्षेत्रों में विभक्त किया गया है- खण्डा: पन्च हिमालयस्य कथिता: नैपालकूर्माचंलौ। केदारोऽथ जालन्धरोऽथ रूचिर काश्मीर संज्ञोऽन्तिम।। 1/4
-
Show this thread
-
अर्थात हिमालय क्षेत्र में नेपाल, कूर्मांचल(कुमाऊं), केदारखन्ड (गढ़वाल ), जालन्धर (हिमाचल प्रदेश) और सुरम्य कश्मीर पांच खण्ड हैं। पौराणिक ग्रन्थों में कूर्मांचल क्षेत्र मानसखन्ड के नाम से प्रसिद्ध था। पौराणिक ग्रन्थों में उत्तरी हिमालय में सिद्ध गंधर्व, यक्ष, 2/4
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
किन्नर जातियों की सृष्टि और इस सृष्टि का राजा कुबेर बताया गया है। कुबेर की राजधानी अल्कापुरी (बद्रीनाथ से ऊपर) बतायी जाती है। पुराणों के अनुसार राजा कुबेर के राज्य में आश्रम में ऋषि- मुनि जप व साधना करते थे। 3/4
1 reply 0 retweets 9 likesShow this thread
इतिहासकारों के अनुसार हूण, शक, नाग, खस आदि जातियां भी हिमालय क्षेत्र मे निवास करती थी। पौराणिक ग्रन्थों में केदारखन्ड व मानसखन्ड के नाम से इस क्षेत्र का व्यापक उल्लेख है। इस क्षेत्र को देवभूमि व तपोभूमि माना गया है। 4/4
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.