मेरा हिमालय ================= हिमालय की अपनी ही महत्ता है। सारे ऋषियों ने यहीं निवास किया है। हिमालय बहुत समृद्ध, सामर्थ्यवान, संस्कारवान भूमि है। चरक ऋषि प्राचीन काल में हुए हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक रसायनों, दवाओं, प्राकृतिक औषधियों के संबंध में शोधें, खोज की थी। 1/4
-
Show this thread
-
चरक ऋषि ने केदारनाथ क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्रों में वनौषधियों की शोध करके रोगग्रस्तों को निरोग करने वाली संजीवनी खोज निकाली थी। पतंजलि ने रुद्रप्रयाग में अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम स्थल पर योग विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों का आविष्कार और प्रचलन किया था। 2/4
1 reply 2 retweets 5 likesShow this thread -
भगीरथ ने जल दुर्भिक्ष के निवारण हेतु कठोर तप करके स्वर्ग से गंगा को धरती पर लाने में सफलता प्राप्त की थी। महर्षि व्यास ने गुफा में गणेश जी की सहायता से पुराण लेखन का कार्य किया था। 3/4
1 reply 5 retweets 24 likesShow this thread
इसके अतिरिक्त ऋषि जमदग्नि, ऋषि याज्ञवल्क्य, विश्वामित्र, देवर्षि नारद, वशिष्ठ, पिप्पलाद, कणाद, आर्यभट्ट का हिमालय और यहां की भूमि से प्रबल सम्बन्ध रहा है। 4/4
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.