मेरा हिमालय ============== 'वैभवशाली हिमालय' अपने अपार सौंदर्य और महत्त्व के लिए विख्यात है, जो इसकी स्थिरता और भव्यता को प्रदर्शित करता है, लेकिन वास्तव मे यह पृथ्वी का सबसे संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र है। चीन, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, बर्मा और रूस तक
-
Show this thread
-
फैले हिमालय क्षेत्र में 3 करोड़ लोग रहते हैं, इसके अतिरिक्त 35 करोड़ लोग इसके नदी बेसिनों में रहते हैं। यह क्षेत्र सिन्धु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और हांगहो - यांगसी का स्रोत है, जो विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक खनिज सम्पदाओं से भरा हुआ है।
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
यह करोड़ो लोगों के हित के लिए महत्वपूर्ण है। 'देवताओं की धरती' के रूप मे प्रसिद्ध हिमालय का कई संस्कृतियों और प्रजातियों के उत्थान और विकास में योगदान रहा है। इनमें से कुछ अलग- थलग हो गई और अन्य दूसरी लाखों के समूह में विकसित हुई।
1 reply 0 retweets 0 likesShow this thread -
हिमालय क्षेत्र का कठोर संरक्षण ही समाधान नहीं है। इसके विकास के लिए यहां के स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को उन्नत बनाना होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास पर ध्यान देना होगा।
1 reply 1 retweet 13 likesShow this thread
असीम सहयोग के इस युग में समाधान इसी में निहित है कि हिमालय के पारिस्थितिक तंत्र में परिवर्तन लाये बिना ऐसा किया जाए।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.