मेरा हिमालय =============== 'हिमालय' विश्व के कुछ सबसे नवीन पर्वतों में से एक है। भारत में हिमालय पर्वतश्रंखला जम्मू-कश्मीर से मणिपुर-मिजोरम तक लगभग 2500 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। हिमालय पर्वतश्रृंखला की उत्पत्ति 'प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत',
-
Show this thread
-
जिसके अंतर्गत हिमालय की उत्पत्ति पृथ्वी के नीचे स्थित दो विवर्तनिन प्लेटों के आपस में टकराने के कारण हुई है और यह सिद्ध हो चुका है जहां पर हिमालय स्थित है वहां पहले सागर स्थित था। उस प्राचीन सागर का नाम 'टेथिस सागर' था, आज भी हिमालय पर समुद्री जीवों के जीवाश्म पाए जाते हैं।
1 reply 1 retweet 1 likeShow this thread -
हिमालय पर्वतश्रृंखला को 4 मांगों अथवा श्रेणियां में बांटा जा सकता है- 'महान हिमालय' या हिमाद्री, 'लघु हिमालय' या मध्य हिमालय, 'उप हिमालय- शिवालिक' आदि, 'तिब्बत हिमालय'। महान हिमालय में माऊन्ट एवरेस्ट, कंचनजंगा, मकालू, धौलागिरी चोटियां मिलती है।
1 reply 1 retweet 3 likesShow this thread -
मध्य हिमालय में पीर- पंजाल, धौलाधार और महाभारत श्रेणियां। शिवालिक श्रंखला हिमालय की सबसे नवीन श्रेणी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर उप हिमालय या शिवालिक श्रंखला में अवस्थित है। तिब्बत हिमालय को ट्रांस हिमालय भी कहा जाता है।
1 reply 3 retweets 17 likesShow this thread
भारत की सबसे ऊंची चोटी के-2 या गाडविन आस्टिन काराकोरम पर्वत श्रंखला पर अवस्थित है।हिमालय पर्वतश्रृंखला विश्व की लगभग 1/5 भाग आबादी को ताजे पानी की आपूर्ति अपनी नदियों के माध्यम से करती है।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.