मेरा हिमालय ============== 'उत्तराखण्ड हिमालय' का अधिकांश क्षेत्र पर्वतीय है, जो वनों, नदियों, वन्य जीवों, विपुल प्राकृतिक सम्पदा से सम्पन्न है। नदी- घाटियां, विलक्षण वन्यजीव, जैवविविधता, हिमाच्छादित पर्वत- चोटियों राज्य की विशिष्ट पहचान है।
-
Show this thread
-
पवित्र धार्मिक तीर्थस्थलों, असंख्य मंदिरों, शिवालयों तथा तपस्वियों के आश्रम के कारण इसे 'देवभूमि' कहा गया है। 'उत्तराखण्ड' के तीर्थ- स्थल भारतीय संस्कृति के संगम हैं, जहां प्रकृति द्वारा शीतलता और सौम्यता प्रदत्त होने के कारण यह भूमि आदिकाल से ही मनीषियों की योगस्थली रही है।
1 reply 6 retweets 26 likesShow this thread
हिन्दुओं के प्रमुख चारों धामों में से 'श्री बद्रीनाथ धाम' इसी भूमि पर स्थित है। 'गंगा- यमुना' की क्रीड़ास्थली और 'कैलाश- मानसरोवर' की यात्रा मार्ग से सम्बन्ध होने के कारण प्राचीन काल से ही तीर्थयात्रियों के असंख्य समूह इस अंचल में यात्रा करते रहे हैं।
9:13 PM - 26 Aug 2018
0 replies
7 retweets
28 likes
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.