मेरा हिमालय ================ विभिन्न वैज्ञानिकों तथा बुद्धिजीवियों द्वारा भारतीय हिमालय को कुछ अनुप्रस्थ भागों में विभाजित किया गया है- कश्मीर हिमालय, हिमांचल हिमालय, कुमाऊं हिमालय, केन्द्रीय हिमालय, पूर्वी हिमालय। हिमालय पर्वत पांच देशों की सीमा में फैला है।
-
Show this thread
-
पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, और चीन। भारत में हिमालय जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, असम में फैला हुआ है। 'पूर्वी हिमालय' तीस्ता और ब्रह्मपुत्र नदियों के मध्य लगभग 720 किलोमीटर लंबे और
1 reply 2 retweets 3 likesShow this thread -
67500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अरूणाचल प्रदेश और भूटान में विस्तृत है। इस भाग में हिमालय का तीव्र उत्थान होता है। इसमें कई दर्रे हैं जिनमें बोमडी- ला, बोम- ला, ढुंगा, योग्ययास डिफू, पोगसाऊ, त्से ला, दे बाग (अरूणाचल प्रदेश ) महत्वपूर्ण है।
1 reply 3 retweets 3 likesShow this thread -
अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम से पार करते हुए हिमालय को स्थानीय रूप से पूर्वांचल नाम से जाना जाता है। इसमें प्रमुख पहाड़ियां पटकाई बूम (अरूणाचल प्रदेश) नागा पहाड़ियां (नागालैंड ) मणिपुर पहाड़ियां ,ब्लू माऊन्टेन (मिजोरम) त्रिपुरा और ब्रेल श्रेणी है,
1 reply 6 retweets 25 likesShow this thread
नागालैंड और म्यांमार की सीमा पर अराकानयोमा स्थित है। यह पहाड़ियां घने जंगलों से ढकी हैं। अरूणाचल प्रदेश दर्रों के माध्यम से उत्तरी म्यांमार से जुड़ा है।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.