मेरा हिमालय =============== 'ओम पर्वत'- 6191 मीटर की ऊँचाई पर हिमालय पर्वत श्रृंखला के पहाड़ों में से एक है। इस पहाड़ को लिटिल कैलाश, आदि कैलाश, बाबा कैलाश और जोंगलिंगकोंग के नाम से जाना जाता है। इस पहाड़ की विशेष बात यह है कि यहां बर्फ के बीच 'ओम - ऊँ' शब्द का पैटर्न
-
Show this thread
-
मिलेगा, इसी कारण इसी स्थान का नाम 'ओम पर्वत' पड़ा। यह स्थान भारतीय -तिब्बत सीमा के पास में स्थित है जो एक शानदार मनोहारी दृश्य प्रदान करता है। यह स्थान 'धारचूला' के निकट है। यहां आने वाले यात्री इस स्थान से 'अन्नपूर्णा' की विशाल चोटियों को भी देख सकते हैं।
1 reply 1 retweet 3 likesShow this thread -
'कैलाश मानसरोवर' की यात्रा पर जाते समय एक बर्फीले पर्वत पर प्राकृतिक रूप से बने इस 'ओम' को स्पष्ट देखा जा सकता है। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित हिमालय की पश्चिमी तथा नेपाल के 'दरचुला' पर्वतमाला में यह पर्वत आता है।
1 reply 1 retweet 1 likeShow this thread -
यहां पर बर्फ इस तरह से गिरती है कि स्वयं ही पवित्र हिंदु चिन्ह् 'ओम' का निर्माण हो जाता है। 'कैलाश मानसरोवर' पर जाने वाले श्रद्धालु और तीर्थयात्री बताते हैं यहां पर 'ओम की ध्वनि' स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती है।
1 reply 3 retweets 18 likesShow this thread
मनुष्य को इस स्थान पर पहुंचते ही अद्भुत और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो पूरे मन, मस्तिष्क और शरीर को आध्यात्मिकता से भर देती है। ।।ऐसा है हम सबका हिमालय ।।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.