मेरा हिमालय =============== उत्तराखण्ड हिमालय में स्वामी विवेकानंद को आभास कुछ इस प्रकार हुआ- "यहां (अल्मोड़ा) आते समय जैसे-जैसे गिरिराज की एक चोटी के बाद दूसरी चोटी मेरी दृष्टि के सामने आती गयी, मेरे कार्य करने की समस्त इच्छायें तथा भाव जो मेरे मस्तिष्क में वर्षों से
-
Show this thread
-
भरे हुए थे, धीरे-धीरे शान्त होने लगे। मेरा मन उसी शाश्वत भाव की ओर खिंच गया जिसकी शिक्षा हमें गिरिराज हिमालय सदैव से देता रहा है, जो इस स्थान के वातावरण में भी प्रतिध्वनित हो रहा है तथा जिसका निनाद मैं यहां की कलकल वाहिनी सरिताओं में सुनता हूं और वह भाव है त्याग"
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
स्वामी विवेकानंद ने अपने 1897 के अल्मोड़ा प्रवास के दौरान हिमालय पर विचार व्यक्त किये- " हिमालय का यह स्थान हमारे पूर्वजों का देश है जिसमें भारतजननी पार्वती जी ने जन्म लिया था।
1 reply 5 retweets 20 likesShow this thread
यह वही स्थान है जहां भारतवर्ष का प्रत्येक यथार्थ सत्यपिपासु व्यक्ति अपने जीवनकाल के अन्तिम दिन व्यतीत करना चाहता है। इसी दिव्य स्थान के पहाड़ों की चोटियों पर, गुफाओं के भीतर कल-कल बहने वाले झरनों के तट पर महर्षियों ने अनेक गूढ़ भावों को खोज निकाला है।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.