अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर दिया जाए कौशल विकास प्रशिक्षण ==================================== कल लोक सभा प्रश्नकाल के तहत देश में कौशल विकास प्रशिक्षण को अधिक गुणवत्तापरक बनाने की वकालत करते हुए मैंने इस बात पर चिंता प्रकट की कि देश में कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रशिक्षित
-
Show this thread
-
युवाओं को समुचित रोजगार नहीं मिल रहा है। मैंने सरकार से पूछा कि कितने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है और कितने लोगों को विदेश में प्रशिक्षण उपरांत रोजगार दिया गया है। पिछले चार वर्षो का लेखा-जोखा मांगते हुए कहा कि सरकार अधिक से अधिक लोगों को
1 reply 0 retweets 0 likesShow this thread -
विदेशों में रोजगार प्रदान करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं और पिछडे, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गो को रोजगार दिलाने हेतु सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं संबंधी जानकारी भी मांगी। अपने उत्तर में कौशल विकास मंत्री ने बताया कि मंत्रालय विदेशों में गए कामगारों की सूचना नहीं रखता
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
तथापि, वर्ष 2014 से 2017 तक 24 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। आगे मंत्रालय ने बताया कि जापान सरकार के साथ टी आई टी पी के तहत कौशल विकास प्रशिक्षुओं को जापान भेजने की व्यवस्था की गयी है। भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय इंडिया स्किल केन्द्रों के माध्यम से उच्च गुणवत्तापरक
1 reply 1 retweet 10 likesShow this thread
प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 20 विभिन्न मंत्रालयों में 40 से अधिक ऐसी स्कीमें हैं जो हिमालीय और पर्वतीय क्षेत्रों सहित देश के पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जातियों और जनजातीय लोगों को विभिन्न प्रकार के कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.