मेरा हिमालय =============== हिमालयी राज्यों की राजनैतिक, भौगोलिक स्थिति तथा अवस्थापना, जिसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष भूस्खलन, बादल फटने, भूकंप, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाएं घटित होती हैं, जिनके फलस्वरूप जान और माल का भारी नुकसान होता है, इन सभी तथ्यों पर विचार करते
-
Show this thread
-
हुए इन हिमालयी राज्यों विशेषकर -उत्तराखंड राज्य के सामाजिक, आर्थिक पिछड़ेपन को ध्यान में रखते हुए हिमालयी राज्यों के लिए एक स्वतंत्र केन्द्रिय मंत्रालय का गठन किया जाए, इस बात का मैं हमेशा पक्षधर रहा हूं और इस बात की मैंने संसद में कई बार चर्चा भी की है।
1 reply 0 retweets 1 likeShow this thread -
इन हिमालयी राज्यों के समग्र और त्वरित विकास के लिए यह मंत्रालय उत्तरदायी होगा और विशेषकर निम्नलिखित कृत्यों का निर्वहन करेगा------ ---हिमालयी राज्यों के पिछड़े क्षेत्रों की पहचान करना एवं उनका सम्पूर्ण संरक्षण एवं समग्र विकास करना। पिछड़े क्षेत्रों, विशेष रूप से सीमावर्ती
1 reply 0 retweets 0 likesShow this thread -
क्षेत्रों के विकास के लिए वित्तीय पैकेज उपलब्ध कराना। विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य में सीमा पार से हो रही घुसपैठ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करना। नई रेलवे लाइनें बिछाने, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना करने, सड़कों का निर्माण करने तथा अन्य अवसरंचनात्मक विकास
1 reply 1 retweet 10 likesShow this thread
परियोजनाओं के लिए संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों को अनुशंसा करना तथा हिमालयी संपदा पर आधारित उद्योगों की स्थापना कर आर्थिक मजबूती देकर पलायन रोकना।
Loading seems to be taking a while.
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.