साथियों, यूरोपिय यात्रा के दूसरे चरण में कल ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मेरी पुस्तक "विश्व धरोहर गंगा" के अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन किया गया ।pic.twitter.com/qIsh48HwsL
You can add location information to your Tweets, such as your city or precise location, from the web and via third-party applications. You always have the option to delete your Tweet location history. Learn more
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधित्व कर रहे श्री मयंक शर्मा, विश्व परमाणु ऊर्जा संस्था के डॉ अंसारी, वियना कि हिंदू मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री आहूजा के अतिरिक्त स्थानीय समुदाय के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में मैंने मौसम परिवर्तन और हिमालय विषय पर व्याख्यान भी दिया और इस बात को रेखांकित किया कि हाल में विश्व आर्थिक फोरम की बैठक में प्रधानमंत्री जी द्वारा विश्व समुदाय के समक्ष मौसम परिवर्तन को सबसे बड़ी चुनौती बताया गया है
तथा विश्व में जल संरक्षण की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। हिमालय और अन्य वैश्विक हिमनदों पर विपरीत प्रभाव पड़ने से हम एक गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं । आज की आवश्यकता है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें ।
हम जितना प्रकृति से समन्वय स्थापित करेंगे उतना ही हमारा जीवन सुखमय और समृद्ध होगा ।
मैंने यूरोपीय देशों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की और कहा कि विकास और पर्यावरण की रक्षा का समन्वय स्थापित करने के लिए विश्वव्यापी कदम उठाए जाने चाहिए ।
Twitter may be over capacity or experiencing a momentary hiccup. Try again or visit Twitter Status for more information.