Opens profile photo
Follow
D.S. Mishra, Chief Secretary, GoUP
@ChiefSecyUP
Official Twitter Account of Chief Secretary, Government of Uttar Pradesh. मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार।
Lucknowup.gov.inJoined June 2014

D.S. Mishra, Chief Secretary, GoUP’s posts

मा. मुख्यमंत्री श्री जी को आज मैंने प्रदेश की दोबारा बागडोर संभालने के लिए बधाई एवं एक सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Image
234
14.6K
कई मिथक तोड़ते हुए, 37 वर्षों बाद किसी CM ने प्रदेश में दोबारा वापसी की है। श्री जी को हार्दिक बधाई! निश्चित रूप से आपके कुशल नेतृत्व में हम UP को उन्नति के शिखर पर ले जाएंगे। राज्य नए उत्तर प्रदेश के रूप में समृद्धि व सर्वांगीण विकास का 'मॉडल प्रदेश' बनेगा।
248
13.3K
परमेश्वर की असीम कृपा से अपने प्रदेश में एक वर्ष और सेवा करने का अवसर मिला है।मा॰ प्रधानमंत्री जी के नये भारत के विजन के अनुरूप मा॰मुख्यमंत्री जी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर नागरिकों को बेहतर जीवन देने हेतु ज़िम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा
602
12.9K
जिलाधिकारी रहते हुए मैंने नागरिकों के साथ बंजर भूमि पर 'मेरा वृक्ष' वृक्षारोपण शुरू किया था, जिसमें ₹1,100 का योगदान करके कोई भी अपने किसी रिश्तेदार या स्वयं की याद में एक पेड़ लगा सकता था और वन विभाग ऐसे पेड़ों को जीवित रखने और यादगार पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध था।
Image
331
7,624
माननीय मुख्यमंत्री जी से सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'इंडियन आइडल-13' के विजेता श्री ऋषि सिंह ने आज भेंटकर अपनी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के संबंध में जानकारी दी। मा° मुख्यमंत्री जी ने उनकी इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया व मुक्तकंठ से प्रशंसा की। मर्यादा पुरुषोत्तम… Show more
Image
68
6,481
आज माननीय मुख्यमंत्री जी, उप-मुख्यमंत्रीगण व कैबिनेट तथा राज्य मंत्रीगण के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सञ्चालन करने का मुझे गौरव प्राप्त हुआ, यह मेरा सौभाग्य है।
Image
Image
164
6,101
यूपी Teacher Eligibility Test (टीईटी) की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी परिश्रमी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
Image
382
4,944
'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की हार्दिक शुभकामनाएं! जन्माष्टमी केवल व्रत या पूजा विधान नहीं, बल्कि जीवन पद्धति है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का अनुभव ही जीवन की विषमता से बाहर निकलने का साहस और जीवन के प्रति विश्वास पैदा करते हैं। कन्हैया जी सबका कल्याण करें, मेरी प्रार्थना।
Image
223
3,751
कल मुझे अपने गाँव में एक पारिवारिक कार्य में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-4 में मेरे गुरु रहे श्री भृगुनाथ चौबे जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरुजी से भेंटकर बचपन की यादें मानसपटल पर एक बार फिर रेखांकित हो गईं। उनकी व अन्य गुरुजनों की आदर्श शिक्षा के… Show more
Image
Image
Image
Image
132
3,490
उत्तर प्रदेश में हॉट स्पॉट क्षेत्रों के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों व छोटे कस्बों में स्थित दुकानें विशेष रूप से निर्माण सामग्री यथा ईंट, सीमेंट, मौरंग, बालू, सरिया, हार्डवेयर आदि तथा मोबाइल रिपेयर करने वाली दुकानों को सशर्त खोले जाने की अनुमति।
145
3,158
आज बंगलुरु पहुँच कर IIT, कानपुर के पूर्व प्रोफेसर वी. राजारमन जी (90+ वर्ष) व धर्मा आंटी जी (82+ वर्ष) का आशीर्वाद प्राप्त कर खुशी हुई। प्रो. वी. राजारमन जी से मैंने कम्प्यूटर विज्ञान का पहला पाठ पढ़ा था। देश में कम्प्यूटर शिक्षा का विकास करने में इनका अग्रणी व अहम योगदान है।
Image
142
3,096
आज मेरे कार्यालय कक्ष में वाराणसी निवासी सुश्री शिखा रस्तोगी जी ने अपने पिता श्री विजय रस्तोगी जी के साथ मुलाकात की। घर पर पापड़, अचार बनाने का कार्य करने वालीं शिखा बच्चों को नृत्य सिखाती हैं। बहुआयामी प्रतिभा की धनी व आत्मविश्वास से परिपूर्ण शिखा से मिलकर अत्यन्त प्रसन्नता हुई।
Embedded video
1:30
90
2,996
आज 1990-91 में लगाये गये पेड़ मंदिर की करोड़ों की सम्पत्ति बन चुका है। साथ ही एक वन का रूप लेता हुआ बाग तथा कुंड मंदिर परिसर की न केवल शोभा बढ़ा रहे हैं बल्कि पर्यावरण की रक्षकों रहे हैं।
Image
Image
Image
Image
94
2,755
आज मेरे लिए दिल्ली–मेरठ के बीच निर्मित हो रहे भारत के प्रथम RRTS कॉरिडोर का निरीक्षण करना अत्यन्त यादगार मौका रहा। बहुत जल्द इसके 17KM के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर का बनने वाले 05 स्टेशन का लोकार्पण सुनिश्चित होगा। वहीं 2025 तक मेरठ तक सम्पूर्ण RRTS कॉरिडोर व मेरठ मेट्रो पूर्ण हो जाएगा।
Image
Image
Image
Image
47
2,691
वाराणसी में बाटी चोखा रेस्तराँ विशिष्ट प्रकार के भोजपुरी व्यंजन परोसने वाला बेहतरीन केन्द्र है। इस रेस्तराँ में विगत 29 तारीख को भोजन करना बेहद अद्भुत अनुभव था। ग्रामीण परिवेश में परोसे गए भोजन में स्वाद के साथ ही पौष्टिकता का भी उत्कृष्ट समावेश देखने को मिला।
Embedded video
0:37
83
2,616
आज मेरे कार्यालय कक्ष में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार जी ने शिष्टाचार भेंट की। अत्यन्त प्रसन्नता हुई कि उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर मैंने विजय जी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं… Show more
104
2,432
आगे बढ़ने की दृढ़ शक्ति अगर मन में हो तो कोई बाधा रोक नहीं सकती। प्रदेश के मऊ जनपद की बेटी पावनी मद्धेशिया पर ये पंक्तियां पूरी तरह सही साबित होती हैं। पावनी ने तमाम संघर्षों के बावजूद परसों माध्यमिक शिक्षा परिषद, हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।
Image
73
2,228
मुझे यह बताते हुए अत्यंत ख़ुशी हो रही है कि आज मा. मुख्यमंत्री श्री जी ने प्रदेश के गॉंवों के 11 लाख से अधिक परिवारों को आबादी क्षेत्रों में उनके घर या वसावट के क़ब्ज़े वाले स्थान का स्थाई अभिलेख ‘घरौनी’ सीधे या डिजिटल मोड से दे दिया।
Image
169
2,174
वर्तमान में सीडीओ रामपुर के पद पर तैनात युवा आईएएस अधिकारी गजल भारद्वाज से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने 'द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया' किताब लिखी है। बधाई हो ग़ज़ल! हार्दिक शुभकामनाएं!
Image
Image
130
2,104
आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अपने पैतृक गॉंव पहाड़ीपुर, जनपद मऊ जाते समय मुझे 750 एकड़ में फैले घोसी के समीप 'पकड़ी ताल' के सौंदर्य को निहारने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
Embedded video
1:17
142
2,058
आज 36 साल की लम्बी सार्वजनिक सेवा के बाद राजस्व परिषद के अध्यक्ष श्री संजीव मित्तल जी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर मैंने उन्हें अपने कर्तव्यों का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने हेतु बधाई दी। मेरी प्रार्थना है कि उनके जीवन की नई पारी अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और उत्साह से… Show more
Image
94
1,808
अन्य प्रदेशों से उत्तर प्रदेश की सीमा में पैदल, दो पहिया वाहन एवं ट्रक के माध्यम से किसी भी प्रवासी व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए।
134
1,639
प्रदेश में आज 18 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थियों की लगभग 2,500 केन्द्रों पर दो पालियों में UP TET की प्रतियोगिता परीक्षा शान्तिपूर्ण संपन्न हुई। सभी ज़िलाधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई!
74
1,635
मैं अगस्त 1986 में आंवला पहली बार एसडीएम बनकर पहुंचा था। उस समय मुझे बरेली के सिविल लाइंस में सरकारी आवास मिला था। मुझे रोज 50 किमी सुबह जाने और देर शाम 50 किमी गाड़ी से जाना होता था, इससे फील्ड का दौरा और कार्य क्षमता दोनों प्रभावित होती थी।
Image
Image
52
1,668
जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक ही दिन में प्रदेश में 25 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित करायें।
138
1,497
विगत 16 जुलाई को मुरादाबाद भ्रमण के दौरान हाई-वे पर एक पेट्रोल पंप के मालिक श्री मो. आसिफ द्वारा बड़े वाहनों के रुकने एवं ड्राइवरों के रहने तथा खानपान की समुचित व्यवस्था देखकर प्रसन्नता हुई।
Embedded video
1:30
44
1,592
कॉलेज के भ्रमण के दौरान मुझे अपने पूर्व संस्कृत शिक्षक श्रीमान हरिहर शुक्ल जी, वर्तमान प्राचार्य शैलेन्द्र नाथ मिश्र जी तथा अन्य शिक्षक गण का आशीर्वाद प्राप्त करके तथा विद्यालय स्टाफ, भूतपूर्व व वर्तमान विद्यार्थियों से वार्ता करके बेहद प्रसन्नता हुई।
Image
77
1,518
मैंने हर घर तिरंगा पोर्टल फॉर ‘Selfie With Tiranga’ पर अपनी सेल्फी अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त किया। क्या आप नहीं करेंगे? कृपया देशभक्ति को उजागर करने में हर्षोल्लास के साथ भाग लीजिए। अपनी ख़ुद की या परिवार के साथ या दोस्तों के साथ या सहकर्मियों के साथ तिरंगे को लेते हुए सेल्फी… Show more
Image
109
1,549
॥ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नम:॥ पराक्रम के कारक व सत्य के धारक, शस्त्र और शास्त्र के धनी, श्री विष्णु जी के आवेशावतार, ज्ञान व तप के अप्रतिम प्रतीक, भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई! भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानवजाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।
Image
122
1,420
विगत 19 अगस्त को जनपद बलिया में एसपी कार्यालय के सामने डी-34/टाइप-3 फ्लैट में जाकर मेरी काफी पुरानी यादें तरो-ताजा हो गईं। यह वही मकान है जहां हम बचपन में अपने स्वर्गीय पिता श्री मदन मिश्र जी के साथ रहते थे। वे जिला योजना कार्यालय में 1969 से 1981 तक प्रधान लिपिक थे।
Image
Image
60
1,330
आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का परम पावन पर्व है। भगवान की लीलाधारी, मुरली मनोहर, नटखट, बालगोपाल छवि के साथ ही द्वारिकाधीश, योगेश्वर, सर्वजन के हित साधन हेतु श्रीमद्भगवद्गीता के प्रणेता का वंदनीय स्वरूप एक पूर्ण मानव का अहसास देता है। इस अवसर पर मेरी प्रार्थना है कि देवकीनंदन… Show more
Image
122
1,339
कम्यूटर-केंद्रित सुविधाओं से लैस ये #MadeInIndia आधुनिक ट्रेनसेट क्षेत्रीय यात्रा के दौरान यात्रियों की जरूरतों के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं।
Image
34
1,264
आज अपने लोक भवन कार्यालय से निकलते वक्त वास्तु कला की जीवंत मिसाल विधान भवन व लोक भवन पर पूर्ण चंद्रमा के साथ सुशोभित हो रही 'डायनमिक फसाड लाइटिंग' की खूबसूरती ने मुझे यहाँ रुकने पर बाध्य कर दिया। बहुरंगी लाइट से सजी यह ऐतिहासिक धरोहर हमें स्वतः आकर्षित कर रही हैं।
Image
43
1,241
इस बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,81,654 तथा इंटरमीडिएट के 24,11,035 परीक्षार्थी यानि लगभग 52 लाख सम्मिलित हो रहे हैं।प्रदेश सरकार इसे नकल विहीन संपन्न कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
Image
34
1,208
हमारे पास केवल 80 से 100 फसलों के लिए ही पर्याप्त मिट्टी है, जो अधिक से अधिक 60 वर्षों तक चलेगी। धन्य हैं सद्गुरू जी, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिट्टी को बचाने के लिए एक विशेष अभियान छेड़ रखा है, उनका हार्दिक अभिनन्दन!
Image
51
1,194
आईएएस अधिकारी श्री सुशील कुमार मौर्य के असामयिक निधन पर मुझे गहरा दुःख है। दुःख की इस घड़ी में मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। श्री सुशील कुमार मौर्य व्यवहार कुशल एवं योग्य अधिकारी थे और उनके द्वारा प्रदेश को दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखा जायेगा।
103
1,148
आज अपने कार्यालय कक्ष में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम नाटाराम निवासी साइक्लिस्ट आशा मालवीय जी से मिलकर बेहद खुशी हुई।
Image
45
1,204
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य सेवा परीक्षा-2022 में प्रदेश की बेटियों की ऐतिहासिक सफलता उनके अथक परिश्रम एवं सरकार द्वारा हर क्षेत्र में दिए जा रहे प्रोत्साहन का परिणाम है। सभी सफल अभ्यर्थियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
Image
Image
31
1,170
पद्मश्री सुदर्शन पटनायक जी की कमाल की बालू की कृति के माध्यम से राष्ट्र के महान सपूत को उनके निर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि!
40
1,166
आज सुबह मैंने श्री अरविंद कुमार जी को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मैंने उन्हें उनकी नई पारी हेतु शुभकामनायें दीं।
Embedded video
0:48
50
1,163
यह हमारा, आप सभी का नया उत्तर प्रदेश है... नए कलेवर के साथ जगमगाया विधान भवन व लोक भवन! 'आजादी का अमृत महोत्सव' के 'अमृत रंग' में रंगे लोकतंत्र का पावन मंदिर विधान भवन और लोक भवन की मनोहारी छटा देखकर मन प्रफुल्लित और आनंद विभोर हो उठा।
Embedded video
0:58
39
1,116
मेरे लिए कल एक अविस्मरणीय क्षण था जब मैं मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ के अनुरोध पर विकास भवन पहुंचा। फरवरी, 1990 से जुलाई, 1993 तक मैं लखनऊ का मुख्य विकास अधिकारी रहा था, उस समय मैंने पहली बार प्रदेश में विकास भवन की परिकल्पना की थी।
Image
Image
Image
Image
51
1,105
कल मुझसे 2021 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। ये अधिकारी वर्तमान में अपने प्रशिक्षण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 04 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने हाल ही में आकांक्षात्मक जनपद बलरामपुर का दौरा किया व वहां तेजी से हो रहे विकास कार्यों को देखकर प्रशंसा जाहिर की।
Image
36
1,098
आज लॉस एंजिल्स में रहने वाले उद्योगपति श्री कनक सिंह जाला जी से मिलकर काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने हमारे प्रदेश के अयोध्या व वाराणसी जैसे प्रमुख जनपदों में दो पांच सितारा होटल्स के निर्माण हेतु 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
Image
61
1,095
कल आकाशवाणी लखनऊ में 1957-1988 तक समाचार वाचक रहे 95 वर्षीय पंडित यज्ञदेव शर्मा जी से मंच प्रस्तोता श्री आत्म प्रकाश मिश्र जी के एक कार्यक्रम में मुलाकात का सौभाग्य मिला। इस दौरान बचपन की रेडियो पर रात 8:45 बजे समाचार शुरू करते ही पंडित जी की शानदार आवाज की यादें तरोताज़ा हो गईं।
Image
36
1,071
अपने 100 वर्षों के भरे-पूरे जीवन में मा॰ प्रधानमंत्री जी जैसा राष्ट्र को अभूतपूर्व नेतृत्व देने वाला सुपुत्र प्रदान करने वालीं मां हीराबेन जी आज गोलोक की अनंत यात्रा के लिए प्रस्थान कीं।
Image
Image
65
1,066
आज मुझे बेहद ही प्रतिभावान नेचर एंड वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर एवं UPSRTC के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार जी द्वारा खींची गईं प्राकृतिक खूबसूरती से सुसज्जित तस्वीरों वाले नववर्ष-2023 कैलेंडर को जारी करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
Image
Image
64
1,057
आज मुझे अपने जनपद मऊ के गांव पहाड़ीपुर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के बच्चों से संवाद करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस स्कूल से मैंने बचपन में कक्षा 1 से लेकर 5 तक की पढ़ाई की थी। तब यहां केवल डेढ़ कमरा हुआ करता था। अब यह एक स्मार्ट स्कूल है।
Image
Image
52
1,076
पूर्वांचल एक्सप्रेस से आज सपत्नीक मऊ जाने के दौरान सुलतानपुर के कुंवासी गाँव में स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने बरगद के वृक्ष (विरासत वृक्ष) के दर्शन एवं पूजन का सुअवसर प्राप्त हुआ। क्षेत्र में 'बूढ़े बाबा' के नाम से प्रसिद्ध यह वट वृक्ष की साक्षात् परमेश्वर सी मान्यता है।
Image
Image
Image
Image
67
1,037
गत 29 जनवरी को जनपद जौनपुर के ब्लॉक करंजकला के गांव अभय चंद्र पट्टी में अमृत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर मैंने पौधरोपण भी किया। पर्यावरण को बचाने व जल संचयन की दिशा में अमृत सरोवर अत्यन्त उपयोगी साबित हो रहे हैं।
Image
Image
58
1,054
लोकतंत्र के मंदिर विधान भवन एवं लोक भवन से प्रस्फुटित होती अत्यन्त आकर्षक डायनमिक फसाड लाइटिंग का यह प्रकाश प्रदेश की उन्नति-समृद्धि व उत्तरोत्तर विकास का प्रतिबिम्ब है परमपिता से कामना है कि ऐसे ही यह प्रकाश नववर्ष-2023 में आपके जीवन में सुख-शान्ति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि लाए।
Image
Image
Image
94
1,032
'सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा' सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सड़क सुरक्षा ट्वेन्टी-20 विश्व श्रृंखला 8 देशों के क्रिकेट वेटर्रन्स के मध्य खेली जा रही है।
Embedded video
0:19
42
1,008
आज महाशिवरात्रि का अत्यन्त पवित्र त्योहार पूरे देश में श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज मुझे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की भगवान शिव के स्वरूप के दर्शन व आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में देवाधिदेव महादेव के पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
Image
Image
Image
Image
39
993
कल मुझे प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. शिव खेड़ा जी का अपने सरकारी आवास पर आतिथ्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
Image
38
1,000
समस्त प्रदेशवासियों को महापर्व रंगबिरंगी होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ! होली प्रेम का त्योहार है, एकता और भाईचारे का त्योहार है। कामना है कि रंगों का यह पर्व आपके जीवन को उल्लास, उत्साह व आनंद के नए रंगों से भर दे। आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली का नव सृजन हो।
Image
132
961
आज मुझे माननीय वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी के साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। समारोह में माननीया राज्यपाल महोदया जी ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
Image
Image
Image
Image
25
964
पद्मश्री से विभूषित विश्व के लब्धप्रतिष्ठ सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक जी की श्री जगन्नाथपुरी के सागर तट पर बालू से मॉं शारदा की पुस्तक के पृष्ठभूमि में तैयार की गई अद्भुत कृति शेयर कर रहा हूँ। बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएँ! #बसंत_पंचमी_की_शुभकामनाएं #BasantPanchami
Image
31
952
आज मुझसे लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग के 2022 बैच के अधिकारियों ने भेंट की। ये अधिकारी पिछले 6 हफ्तों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल वे राज्य प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षण के लिए लखनऊ आये हुए हैं। मैंने इन्हें उनकी… Show more
Image
Image
Image
52
977
बेहद सुखद क्षण! माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु जी के उत्तर प्रदेश के दौरे के क्रम में आज मुझे राजभवन, लखनऊ में उनसे भेंट करने और उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। उनका मार्गदर्शन एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। @VPSecretariat
Image
77
918
हर डर भुला देता है तिरंगा एक जोश जगा देता है तिरंगा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मैंने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। मेरा निवेदन है कि आप भी इस अभियान से जुड़ें और तिरंगे के साथ एक सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड करें। जय हिन्द!
Image
93
925
आज श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का परम पावन पर्व है। आज के दिन मुझे माo राज्यपाल महोदया का आशीर्वाद व अपनी छोटी बहनों से राखी बांधकर अपार स्नेह प्राप्त हुआ। ब्रह्मकुमारी बहन राधा जी का भी राखी के साथ प्यार मिला।
Image
Image
Image
Image
56
957
परम पिता परमेश्वर की अनुकंपा, चिकित्सकों की देखरेख व आप सभी की शुभेच्छा से मेरी कोविड रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है। शुभकामनाओं के लिए आप का बहुत-बहुत धन्यवाद! मेरा निवेदन है कि लक्षण दिखें तो कोरोना जाँच अवश्य कराएं। सार्वजानिक स्थलों पर मास्क लगाएं व 'दो गज की दूरी' का पालन करें।
Image
95
931
आज मैं जनपद मऊ के फतेहपुर मंडाँव ब्लॉक के कुतुबपुर धनौरा गाँव स्थित निराश्रित गौवंश गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहाँ गौवंश संरक्षण हेतु बेहतरीन व्यवस्थाएँ हैं। गौशाला में 56 गायें/बछड़ा रखे गए हैं। मऊ जिले में ऐसी 52 गौशालाएँ हैं, जिनमें 5,056 गोवंश संरक्षित किये गये हैं।
Image
Image
Image
56
918
मैंने लगभग 03 माह पूर्व गाजियाबाद में रूर्बन मिशन के अंतर्गत क्लस्टर डासना देहात में बने मल्टीपर्पज हॉल और स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर का दौरा किया था। इस कॉम्प्लेक्स के सामने खाली जमीन पर कचरे का ढेर लगा हुआ था।
Image
59
932
कल रात्रि मुझे अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रबंध संस्थान, लखनऊ की निदेशक डॉ. अर्चना शुक्ला जी के साथ ही प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. शिव खेड़ा जी के अतिथि सत्कार का सुअवसर प्राप्त हुआ।
Image
Image
Image
60
917
योग हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। योग से न सिर्फ शरीर रोगमुक्त रहता है, बल्कि मानसिक और बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। करें योग-रहें निरोग। #InternationalYogaDay #MyLifeMyYoga
Image
Image
Image
Image
44
864
Replying to
मुझे बेहद ख़ुशी है कि आज यह शहर के बीचों-बीच एक खूबसूरत 'नगर वन' में बदल गया है। जो ताजनगरी में ऑक्सीजन, हरियाली, सौंदर्य और स्वच्छता प्रदान करने वाला एक बहुत बड़ा फेफड़ा बन चुका है। यह मेरे 'ग्रीन आगरा, क्लीन आगरा अभियान' का हिस्सा था।
Image
33
877
. शीघ्र ही एक 'परिवार कार्ड' जारी करने जा रही है, जिसके तहत सरकारी नौकरी/रोजगार या स्वरोजगार से वंचित परिवारों के कम से कम एक सदस्य को नौकरी, रोजगार अथवा स्वरोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। राज्य के इतिहास में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।
Image
Image
Image
102
880
कल लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले स्नानार्थियों और मार्गशीर्ष मास में माघ मेला क्षेत्र में ठहरने वाले श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Image
Image
Image
Image
62
884
बैल प्राकृतिक रूप से विकसित ऊर्जा डिवाइस! बैल चालित ट्रैक्टर से खेतों में जुताई.... सुनने में यह भले ही अटपटा लगे, लेकिन सच है कि बैलों से चलने वाला एक नायाब ट्रैक्टर विकसित हुआ है जिसके द्वारा एक जोड़ी बैलों की सहायता से एक दिन में 2 एकड़ भूमि की जुताई बड़ी आसानी से की सकती है।
Embedded video
1:09
33
877
शपथ-ग्रहण समारोह में पूज्य साधु-संतों की उपस्थिति ने इसकी भव्यता को और अधिक बढ़ा दिया। इस यादगार व गौरवमयी पल के साक्षी बने हैं सामाजिक कार्यकर्ता, प्रमुख नेता-गण, बिजनेसमैन, लेखक, साहित्यकार, चिकित्सक,अभियंता और वकील। सभी का उत्साह देखते बन रहा था।
Embedded video
0:50
34
847
Replying to
आइए हम सभी एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं और आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें l आइए हम सद्गुरू के इस मुहिम का हिस्सा बन कर मिट्टी को बचाएंl #savesoil
Image
60
855
आज प्रात: 6:30 से मैंने करीब 02 घंटे पुश्ता रोड के करीब यमुना नदी के गाजियाबाद की तरफ के किनारे के फ्लड प्लेन (डूब क्षेत्र) पर तेजी से विकसित हो रहे हरियाली क्षेत्र का भ्रमण एवं निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश के अधीन यह करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र कभी पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में था।
Image
Image
Image
Image
48
880
आज मैंने उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य रूप से रनवे निर्माण की साइट, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन की साइट, ATC टॉवर निर्माण साइट आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।
Image
Image
19
856
राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में विभिन्न पटल पर प्रदेश का पहले पायदान पर आने का श्रेय माननीय मुख्यमंत्री जी के परिणामपरक निर्देश को जाता है। उनके कुशल मार्गदर्शन में हमारे अधिकारियों ने अहर्निश परिश्रम किया और अपनी परीक्षा में टॉप किया। मैं उन्हें पुनः बधाई देता हूँ!
Image
56
845
संगम नगरी माघ मेला के अद्भुत, अलौकिक, अभूतपूर्व दृश्यों की साक्षी बन रही है। छायाकार श्री राजेश कुमार सिंह जी ने प्रयागराज में आस्था के रंगों से सजी इन तस्वीरों को कैमरे में कैद किया है। आप भी इन तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से माघ मेला के ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बन सकते हैं-
Embedded video
0:35
26
861
आज मैंने देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 500 मीट्रिक टन गीले कूड़े से 17 टन बायो-सीएनजी बनाने वाले प्लांट का अवलोकन किया।
Image
Image
62
847
यह बेहद प्रसन्नता की बात है कि श्रीमान शुक्ल जी 101 वर्ष से ज़्यादा उम्र में भी पूरी तरह चैतन्य हैं, छड़ी लेकर चलते हैं। अभी भी इन्हें संस्कृत के श्लोक एवं श्री सत्यनारायण जी की कथा कंठस्थ हैं। आप की इंद्रियाँ जैसे देखना, सुनना वग़ैरह थोड़ी कठिनाई के साथ चलायमान हैं।
Embedded video
2:04
41
834
चुनाव आयोग 80 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों/ दिव्यांग वोटरों व कोरोना संक्रमित वोटरों को घर से वोट देने की वैकल्पिक सुविधा दे रहा है। गोमतीनगर, लखनऊ में मेरे परिवार की सबसे वरिष्ठतम् सदस्य 82 वर्षीय चाची श्रीमती जयंती देवी जी ने आज इस सुविधा के तहत घर पर ही अपना वोट दिया।
47
821
आज मुझे दिल्ली की वरिष्ठ पत्रकार नम्रता कोहली जी के द्वारा लिखी गई पुस्तक 'Culture during Crisis' के हिन्दी अनुवादित संस्करण 'संकट में संस्कृति' का माo उपमुख्यमंत्री श्री जी द्वारा विमोचन के अवसर पर सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
30
857
आज उत्तर प्रदेश में जी-20 सम्मेलन का आगाज होने जा रहा है। यह देश व प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि हमारे देश को जी-20 की अध्यक्षता करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। जी-20 सम्मेलन प्रदेश की कला, संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक बड़ा मंच सिद्ध होगा।
Image
Image
Image
Image
28
824
मेरे गांव में स्व. रामसुभग चाचा ने लोगों की सहभागिता से एक पोखरा का निर्माण कराया था। बचपन में हम लोग इस पोखरे में नहाने, तैरने, पूजा- संस्कार वग़ैरह करते थे। कालांतर में पोखरा सिल्ट से भर गया। मुझे खुशी है कि अमृत सरोवर की योजना से पोखरे का पुनर्जन्म हो गया है।
Image
Image
Image
69
817
अग्नि शमन सेवा स्मृति दिवस पर आज महानिदेशक फायर सर्विस श्री अविनाश चन्द्र जी ने पिन फ्लैग लगाया। अग्नि सभी के साथ समान व्यवहार करती है। इसलिए अग्नि से सावधान होने के साथ-साथ इसके प्रति जागरूक रहने की अति आवश्यकता है।
Image
40
780
आज मुझे नई दिल्ली में अपने अनुज श्री सत्यकाम मिश्र, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (अंतर्राष्ट्रीय कर) के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर गर्व की अनुभूति हुई। भले ही आज उनकी सेवा का अंत हुआ है, लेकिन यह जीवन की एक नई पारी की नई उमंग व उत्साह के साथ शुरुआत है।
Image
Image
Image
Image
28
785
चित्रकूट में स्वागत है। इस क्षेत्र की एक आध्यात्मिक सुगंध है, जो पूरे वातावरण में व्याप्त है और यहाँ के प्रत्येक दिन को आध्यात्मिक रूप से जीवंत बनाती है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि एक बार चित्रकूट अवश्य पधारें और इस पुण्यभूमि के दर्शन का लाभ लें।
29
710
कल यानि 04 नवंबर को मेरे कार्यालय कक्ष में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित ‘कौंसिल ऑफ आर्किटेक्चर’ के अध्यक्ष हबीब खान जी से मुलाकात हुई।
Image
35
776
रंग-उमंग, सद्भावना एवं भाईचारे के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि हर्षोल्लास व आनंद का यह पर्व सबके जीवन को सुख, शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं सौभाग्य के रंगों से पूरी तरह सराबोर कर दे।
Image
81
778
'नहिं दरिद्र कोऊ दुखी न दीना' इसी मंत्र के आलोक में मा. मुख्यमंत्री श्री जी ने रामराज्य का सपना देखा है, जो अब साकार होने की ओर तेज गति से अग्रसर है। मेरा सौभाग्य है कि मैं एक सच्चे कर्मयोगी के साथ कार्य कर रहा हूँ, जो आजीवन मुझे एक नई ऊर्जा प्रदान करता रहेगा।
Image
211
772
माननीय मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को गोद लेने की नई परंपरा ने जीर्ण-शीर्ण हो चुके स्कूलों को नया रंग दिया है। इसी क्रम में मेरे द्वारा गोद लिया गया मेरे पैतृक गाँव पहाड़ीपुर का स्कूल आज बेहतर बुनियादी ढांचों के साथ स्मार्ट कक्षाओं से परिपूर्ण है।
Image
54
763
आज भगवान परशुराम जी की जयंती का परम पावन पर्व है। भगवान विष्णु जी के 'आवेशावतार' शस्त्र एवं शास्त्र के समन्वय व पराक्रम के प्रतीक भगवान परशुराम जी ने अन्याय के खिलाफ दृढ़प्रतिज्ञ रूप से हमेशा खड़े रहे। आज का दिन हमें समाज की बुराइयों के विरुद्ध आवाज उठाने व उसका समूल नाश करने… Show more
Image
72
763
आज मुझे अपने जनपद मऊ के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, मारूफपुर-मर्यादपुर के बच्चों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों के साथ संवाद का सुअवसर प्राप्त हुआ। यहां मैंने कक्षा-6 की प्रारम्भिक शिक्षा प्रारम्भ की थी, जिसके बाद मैं थोड़े समय के लिए बलिया और फिर विकास विद्यालय, रांची पढ़ने चला गया था।
Image
Image
34
772
कल मुझे लखनऊ के चारबाग स्थित रेलवे स्टेडियम में 108 कुण्डीय वेदमाता गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर पूजा-अर्चना करने तथा महायज्ञ में आहुति देने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
Image
Image
Image
Image
51
765
माननीय मुख्यमंत्री श्री जी के प्रयास व नेतृत्व क्षमता से ने जल संरक्षण, जल संचय व जल प्रबंधन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री जी ने अपने कर्म, आचरण व व्यवहार से UP में जल संस्कृति को एक नई ऊर्जा व चेतना प्रदान की है।
54
757
पेड़ सबसे बड़ा परोपकारी है जो कि वह अपने लिए नहीं दूसरों के लिए जीता है। यह आपको टिंबर भी देता है और छाया भी, आपको फल भी देता है और सुगंध भी। और तो और आपके लिए प्राणवायु भी देता है और पेयजल भी।
Image
Image
42
763
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में कल कुल 6,88,567 श्रद्धालुओं ने आस्थापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना की। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि के दिन यह संख्या 5,50,712 थी। श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Image
Image
Image
25
752
नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् २०७९ व चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ! मेरी प्रार्थना है कि माता रानी की कृपा से नववर्ष सबके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, शान्ति व समृद्धि लाए। जय माता दी!
Image
95
732
आज यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम (UNDP) व नियोजन विभाग के बीच सतत विकास लक्ष्यों के लिए एक निगरानी केंद्र स्थापित करने हेतु प्रमुख सचिव, नियोजन श्री आलोक कुमार व UNDP इंडिया की रेजिडेन्ट रिप्रेजेन्टेटिव सुश्री शोको नोदा ने मेरे समक्ष MoA पर हस्ताक्षर के उपरान्त अदला-बदली की।
Image
48
748
कर्मचारी संघों की मांगों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गए।
Image
Image
894
739